हिंदी-मराठी को लेकर राज ठाकरे के मुंह पर बेज्जती.. अजय देवगन, अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी ने ऐसे किया ट्रोल?

Hindi Marathi

Ajay, Arjun and Rohit Shetty Hindi Marathi- हिंदी मराठी विवाद को लेकर काफी समय से महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ है। राज ठाकरे के लोगों ने मिलकर कई लोगों ने पीटा है और हिंदी बोलने को लेकर विवाद होता रहता है।

लेकिन अब अजय देवगन, अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी ने मिलकर राज ठाकरे के मुंह पर उनको ट्रोल किया है। इस दौरान तीनो एक्टर्स ने हिंदी और मराठी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो कि खबरों का हिस्सा है।

लोगों का कहना है कि तीनों ने मिलकर राज ठाकरे की सामने बेज्जती की है। बता दें कि ये हिंदी स्टार्स हैं जिनकी मराठी अच्छी नहीं है। अजय देवगव समेत इन सितारों को राज ठाकरे ने किसी प्रोग्राम के लिए आमंत्रित किया था।

क्या बोले अजय, अर्जुन और रोहित?

वायरल हो रहे वीडियो में राज ठाकरे के सामने अजय देवगन ने कहा, ''मैं थोड़ी टूटी फूटी मराठी बोलूंगा तो घर में भी गाली पड़ेगी। राज साहब थैंक यू सो मच आप सबने हमको यहां बुलाया।'' अर्जुन कपूर कहते हैं, ''मराठी सोचकर आया था लेकिन निकल नहीं रही है, अगली बार आऊंगा तो पूरी तरह मराठी में बात करूंगा। तब तक जय महाराष्ट्र।''

रोहित शेट्टी से एक कार्यकर्ता ने कहा कि आपसे एक शिकायत है कि आप मराठी फिल्म क्यों नहीं निकाल रहे हो? रोहित शेट्टी ने जवाब दिया, ''मेरी फिल्म मराठी ही होती है उसमें हिंदी एक्टर्स होते हैं। बाजीराव सिंघम महाराष्ट्रियन कैरेक्टर है।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''अब इनको कोई दिक्कत नहीं दिख रही।'' एक ने लिखा, ''मनसे वाले सिर्फ गरीबों को मारते हैं।'' एक ने लिखा, ''ये रील सेव कर लो नेक्स्ट टाइम काम आएगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X