..................... Ajay Devgan angry with Action Jackson promotions - Hindi Filmibeat

एक्शन जैक्सन के प्रमोशन से क्यों हैं अजय खफा

action jackson
अजय देवगन को बॉलीवुड का एक गंभीर और बहुत ही प्रोफेशनल एक्टर माना जाता है। वो अपने काम को बेहद संजीदगी से लेते हैं और साथ ही चाहते हैं कि उनके आस पास के लोग भी काम को गंभीरता से लें। ऐसे में अगर उन्हें उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान या प्रमोशनके दौरान किसी तरह की कोई गलती नज़र आती है तो वो काफी नाराज हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में हुआ एक्शन जैक्सन की प्रमोशनल टीम के साथ।

हुआ कुछ यूं कि एक्शन जैक्सन फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दिन सुबह ही फिल्म का पहला गाना कीड़ा ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया। जिसके चलते ईवेंट के दौरान मीडिया की संख्या काफी कम दिखी। चूंकि गाने के ऑनलाइन आ जाने की वजह से सभी ऑनलाइन पॉर्टल और वेबसाइट्स ने इस खबर को उसी समय पब्लिश कर दिया और उसके बाद ईवेंट में जाना उन्हें जरुरी नहीं लगा। इस बात का जब अजय को पता चला तो वो बेहद नाराज हुए।

अजय को इस बात की नाराजगी थी कि म्यूसिक लॉंच से पहले गाना कैसे रिलीज कर दिया गया। हालांकि इस बात का बुरा असर एक्शन जैक्सन फिल्म के संगीत पर पड़ा। फिल्म के गानों को चार्टबस्टर्स लिस्ट में वो जगह नहीं मिली जो कि मिलनी चाहिए थी। कीड़ा और पंजाबी मस्त गानों को ट्विटर और बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिल रही है।

इस बात से अजय काफी नाराज हैं और उनका मानना है कि ये गलती प्रमोशनल टीम की है और उन्हीं की वजह से एक्शन जैक्सन के म्यूसिक को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। खैर अब आगे के लिए हमारी यही दुआ है कि एक्शन जैक्सन फिल्म को अच्छा रिस्पॉंस मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X