फैमिली के साथ रोड ट्रिप पर निकले अजय देवगन और काजोल- शानदार फोटो हुई वायरल
सुपरस्टार अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के साथ उनके परिवार की तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अजय देवनग और उनका परिवार रोड पर गाड़ी के साथ नजर आ रहा है जिसको देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी रोड ट्रिप पर निकले हैं। अजय देवगन अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं और जैसे ही मौका मिलता है सबके साथ घू्मने निकल जाते हैं।
इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने इसको जमकर लाइक और शेयर करना शुरु कर दिया है और देखते ही देखते लाखों लाइक्स इसपर आ चुके हैं। काजोल के दोनो बच्चे युग और न्यासा भी इस खूबसूरत तस्वीर का हिस्सा हैं और पीछे नेचुरल खूबसूरती तस्वीर में चार चांद लगा रही है।

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस समय फिल्म तानाजी को लेकर काफी चर्चा में हैं और ये एक दमदार फिल्म साबित होने वाली है।
इसके पहले अजय देवनग ने फिल्म दे दे प्यार दे में लोगों को काफी ज्यादा हंसाया था और फिल्म काफी ज्यादा चली थी। काजोल काफी समय से फिल्मो से दूर हैं और देखना होगा कि उनकी वापसी कब होती है।


Click it and Unblock the Notifications