अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिर बन गई जोड़ी, 7 साल बाद करेंगें बड़ा धमाका?
सुपरस्टार अजय देवगन और अभिषेत बच्चन ने आज से करीब 7 साल पहले एक दूसरे के साथ फिल्म बोल बच्चन में काम किया था। इस फिल्म में दोनो ने लोगों को काफी ज्यादा हंसाया और धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिला था। अब खबर है कि फिर से एक बार दोनो साथ में नजर आने वाले हैं। दरअसल इस बार अजय और अभिषेक एक ड्रामा फिल्म में से जुड़ने जा रहें हैं। इस फिल्म को कुकी गुलाटी बनाने जा रहे है जिसका हिस्सा दोनों बनेंगे।
इसके पहले भी दोनो युवा और जमीन में नजर आ चुके हैं। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हुई थी जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

अभिषेक बच्चन को काफी समय ले एक बड़े हिट की तलाश है जबकि अजय देवगन लगातार शानदार फिल्मे कर रहे हैं। हाल में चाहे बात करें टोटल धमाक की या फिर गोलमाल अगेन की.. फिल्मों ने बेहतरीन काम किया है।
गौरतलब है कि अजय और अभिषेके के साथ आने की खबर से इतना तो तय है कि एक बड़ा धमाका होने वाला है। खबर तो ये भी है कि अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications