AIB Roast पर बोले अजय देवगन- ऐसी कॉमेडी नहीं पसंद
अजय देवगन बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जिनका एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सभी कुछ दर्शकों को पसंद है। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि अजय कभी भी एडल्ट कॉमेडी का हिस्सा नहीं रहे। उन्होंने अपनी फिल्मों में अच्छी और साफ सुथरी कॉमेडी की है शायद यही वजह है कि उन्होंने भी एआईबी के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की है।
हाल ही में अजय देवगन ने मुंबई में एक प्रोमशनल ईवेंट के दौरान कहा कि उन्हें इस तरह के शो बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इस शो को देखने के बारे में पूछने पर अजय ने कहा- जितना कुछ मैंने इस शो के बारे में सुना है उसके बाद मैंने ये फैसला किया कि मैं ये शो नही देखूंगा। मुझे इस तरह की कॉमेडी बिल्कुल पंसद नहीं है।
अजय देवगन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों ने अभी तक एआईबी रोस्ट को लेकर अपनी नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सलमान खान ने फिर आमिर खान ने इस शो को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। वहीं शाहरुख खान ने तो कहा कि वो इस पर कुछ बोलना ही नहीं चाहते उन्होंने बीच में रहकर सेफ खेलने की कोशिश की है क्योंकि हो सकता है कि इसका ताल्लुक इस बात से हो कि उनके करीबी दोस्त करन जोहर भी इस अश्लीलता का हिस्सा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












