Simmba क्लाइमैक्स में धमाकेदार ट्विस्ट, अजय देवगन की जबरदस्त एंट्री, पूरा सीन सेट!
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। उन्हीं में से एक है रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी सारा अली खान। काफी वक्त से इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन भी फाइनल हो गए हैं। बताया जा रहा था कि उनसे लंबे समय से बात चल रही थी। जिसके बाद अब अजय देवगन ने हामी भर दी है।
[HOT तस्वीरों ने लगाई आग, संजय दत्त की फिल्म में बड़ी एंट्री, नई एक्ट्रेस हो गईं Viral]
दरअसल, रोहित शेट्टी और करण जौहर चाहते थे कि इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो करें.. इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के लिए अजय देवगन का एक रोल रखा गया है। इसी रोल के लिए अजय देवगन से काफ वक्त से बात चल रही थी। अब खबरें आ रही हैं कि रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को फिल्म के लिए राजी कर लिया है। जी हां! इसका मतलब ये कि रणवीर सिंह और अजय देवगन पुलिस अफसर के रोल में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

सिंबा ने अपने पहले पोस्टर के रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी। फिल्म से रोहित शेट्टी और करण जौहर का नाम जुड़ने के बाद बताया जा रहा है कि ये फिल्म 300 करोड़ी साबित होने वाली है। वहीं, बतौर एक्ट्रेस सारा अली खान की घोषणा के बाद फिल्म के लिए और भी बेसब्री बढ़ चुकी थी। कोई शक नहीं कि सिंबा के साथ रणवीर इस साल के सबसे टॉप एक्टर साबित होंगे। बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-


Click it and Unblock the Notifications