अजय देवगन ने करण को दे दी चिकनी चमेली
बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि अगर इस इंडस्ट्री में कोई सबसे ज्यादा उदार हैं तो वो हैं अजय देवगन ही हैं। उन्हें कोई भी कुछ कहता है वो तुरंत ही अपने प्लान को रोक कर दूसरों की हेल्प कर देते हैं। इस कारण अजय हर किसी की गुड बुक लिस्ट में अलग ही जगह रखते हैं।
सूत्रों की माने तो फिल्म अग्निपथ का पॉपुलर हो चुका आयटम सांग चिकनी चमेली को उन्होंने इसके डायरेक्टर करण जौहर के एक बार बोलने पर ही छोड़ दिया था। दरअसल अजय ने अपनी आने वाली फिल्म बोल बच्चन के लिए इस गाने को शामिल करने के लिए मराठी गाने के निर्माताओं से संपर्क किया था। साथ ही अजय के दिमाग में इस गाने के लिए करीना कपूर या फिर कैटरीना कैफ को लेने की प्लनिग चल रही थी।
लेकिन जैसे ही करण जौहर ने इस गाने के राइट्स अपनी फिल्म अग्निपथ के लिए मांगे तो अजय ने करण की गुड बुक में रहने के लिए तुरंत ही इस गाने के राइट्स करण को खुशी से दे दिए। फिर करण ने कैट को इस गाने के लिए साइन कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications