दूसरी शादी के 8 महीने के अंदर मां बनी अजय देवगन की ये हीरोइन पति ने किया ग्रैंड वेलकम, रिवील किया बच्चे का नाम

Amala Paul Delivers Baby Boy: साउथ हसीनाओं का अभी के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा दबदबा देखने को मिल रहा है। आज हम आपको अजय देवगन के साथ 'भोला' फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस अमाला पॉल के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में वह मां बनी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।
अमाला पॉल और उनके बेटे का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया गया। अभिनेत्री ने 11 जून 2021 को बेटे को जन्म दिया था और खुशखबरी के साथ-साथ अपने बेटे का नाम भी शेयर किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "लड़का हुआ है। हमारे छोटे से जादू 'इलाई' से मिलो।" फ्रेंच में इसका अर्थ डिवाइन यानी कि दिव्या होता है।
अमाला पॉल ने एक वीडियो को शेयर किया और इसमें वह अपने बेटे को गोद में लिए हुए घर में एंटर करती हुई नजर आ रही थी। इस दौरान उनके पति ने उनका ग्रैंड वेलकम भी किया। यहां तक कि इस दौरान बच्चों के लिए अलग से कमरा भी दिखाया गया और वहां पर गुब्बारे के साथ-साथ झूला और खूब सारे खिलौने भी नजर आ रहे थे।
पति द्वारा दिए गए सरप्राइज से अमाला पॉल काफी ज्यादा खुश हो गई थी और कमरे की सजावट देखकर तो उनका रिएक्शन काफी हैरान कर देने वाला था। दरअसल आपको बता दें कि वह दूसरी शादी के 8 महीने बाद ही मां बन गई। उन्होंने जगत देसाई के साथ 5 नवंबर 2023 को शादी की थी। इससे पहले उन्होंने 2014 में एएल विजय से शादी की थी और कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











