अजय देवगन पर जुर्माना लगा

अगर आप सोच रहे है कि पुलिस अजय देवगन से आटोग्राफ लेने गई थी तो आप गलत हैं। दरअसल पुलिस हवाई अड्डे पर धूम्रपान करने के आरोप में उनसे 200 रुपये जुर्माना लेने गई थी।
एक गैर सरकारी संगठन ने अजय देवगन पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कथित रूप से धूम्रपान करने का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में वर्ष 2007 से सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध है।
इस संबंध में जांच अधिकारी भूपेन्द्र सिह ने बताया कि जुर्माना भुगतान के बारे में फिल्म निर्माता से बात हो गई है। फिल्म निर्माता ने जुर्माना भरने की बात कही है।
अजय देवगन सोमवार को एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications