सड़कों में हल्ला बोल करेंगे अजय और विद्या
अजय देवगन, विद्या बालन और पंकज कपूर अपनी फिल्म हल्ला बोल का प्रचार अनोखे तरीके से करेंगे. वे इस फिल्म पर आधारित तैयार नुक्कड नाटक विभिन्न महानगरों की सडकों पर करेंगे जिससे आम आदमी अजय और विद्या को अभिनय करते हुए हकीकत में अपने सामने ही देख सकेगा.
फिल्म हल्ला बोल पर आधारित इस नुक्कड नाटक को प्रसिद्ध नुक्कड नाटककार ओम कराटे ने तैयार किया है. शीघ्र ही फिल्म के नुक्कड नाटक को दिल्ली, मुंबई, चंडीगड, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और पटना जैसे शहरों के सडकों व गलियों में खेला जायेगा और आम जनता अपने मनपसंद हीरो अजय देवगन, विद्या बालन और पंकज कपूर को अपनी ही सामने ही अभिनय करते देख सकेगी.
फिल्म के निर्माता अब्दुल सामी सिद्दिकी और निर्देशक राजकुमार संतोषी फिल्म के इस अनोखे प्रचार को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि इससे फिल्म को जबरर्दस्त प्रचार मिलगा और फिल्म हल्ला बोल का हल्ला पूरे भारत में मच जायेगा.


Click it and Unblock the Notifications