अय्यारी की पूरी स्टारकास्ट...BSF के जवानों के साथ मनाएंगी लोहड़ी का त्योहार
अय्यारी फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनो फिल्म के प्रमोशन में जोरो से लगी हुई है। खबर है कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस बार लोहड़ी बीएसफ के जवानों के साथ मनाएगी।
आपको बता दें कि अय्यारी फिल्म आर्मी पर ही आधारित एक फिल्म है जहां पर नई सोच के ऑफिसर और पुरानी सोच के ऑफिसर में क्या अंतर होता है वो पता चलेगा। इस फिल्म के लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेहतरीन एक्टर मनोज बाजेपई नजर आएंगे।

इसके साथ ही फिल्म और भी बेहतरीन एक्टर्स से भरी हुई होगी जिनमें नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, पूजा चोपड़ा और राकुल प्रीत भी नजर आएंगी।
अभी हाल ही में अय्यारी का एक गाना ले डूबा रिलीज किया गया जो कि दर्शको के द्वारा काफी पसंद किया गया। एक चर्चा के दौरान सिद्धार्थ से मनोज के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि पूरी शूटिंग काफी अच्छी रही और मनोज जी काफी सपोर्टिंग और बहुत अच्छे एक्टर है।
काफी कुछ उनसे सीखने को भी मिलता रहता था। फिलहाल इस फिल्म को अच्छा रिसपॉस मिल रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म को नीरज पांडेय ने डायरेक्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











