बुरे दौर से गुजर रहे है सिद्धार्थ मल्होत्रा, अय्यारी बनी लगातार चौथी फ्लॉप!
बॉलीवुड में आए दिन नए नए स्टार्स आते है और उनमे से कुछ को बॉक्स ऑफिस में छा जाते है और कुछ फ्लॉप हो जाते है। कुछ स्टार्स शुरु में कई फिल्में हिट देते है तो कुछ की शुरुआत फ्लॉप से ही होती है। फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो ऐसा कोई सितारा नहीं है जिसने फ्लॉप फिल्में ना दी हो।
ऐसा ही बॉलीवुड का एक उभरता हुआ सितारा है सिद्धार्थ मल्होत्रा जिन्होने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्म इंड्स्ट्री में धमाकेदार एंट्री की थी। आपको बता दें कि उसके बाद से उनकी एक दो फिल्में हिट हुई और काफी तली भी थी। इस समय की बात की जाए तो उनका समय कुछ खास ठीक नहीं चल रहा है।

सिद्धार्थ को एक बाद एक फ्लॉप का मुंह देखना पड़ रहा है। इन दिनो सिद्धार्थ अपनी फिल्म अय्यारी को लेकर चर्चा में चल रहे है जो कि बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई। हालांकि इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें भी थी और लोग इस फिल्म का इंतजार इसकी पहली रिलीज डेट 25 जनवरी से कर रहे थे।
फिल्म की रिलीज डेट दो बार बदली गई और लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई थी। फिल्म जब 16 फरवरी को रिलीज की गई तो दर्शकों के चेहरे से मानो फिल्म के लिए जो उत्साह था वो जाने कहा चला गया था।
फिल्म को लेकर दर्शको की कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं थी और लोग फिल्म से नाखुश थे। लोगों का कहना था कि फिल्म को काफी ज्यादा खींचा गया है। सिद्धार्थ ने लगातार 4 फ्लॉप दी है और उसके पहले कई हिट्स भी दी है। देखिए लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











