सिंपल एंड टचिंग फिल्म है अय्या: रानी मुखर्जी
एक सुपर हिट फिल्म की दरकार लिए बॉलीवुड की खंडाला गर्ल बहुत जल्द आपके बीच एक उम्दा फिल्म को लेकर उपस्थित होगी। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रानी मुखर्जी की। हमेशा से प्रयोगधर्मी रही अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म अय्या रूपहले पर्दे पर चमकने वाली है।
अपनी भूमिका को लेकर कंजी आंखो वाली रानी ने कहा कि अय्या इंडिया के एक मिडिल क्लसा वोमन की स्टोरी है जिसके लिए उसका घर और बच्चे छोड़कर जीवन में कुछ नहीं है। जिसकी बेटी का किरदार रानी निभा रही हैं। रानी ने कहा कि उनकी इस सिंपल फिल्म को जरूर लोग पसंद करेंगे। रानी के साथ इस फिल्म में उनके कोस्टार है मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज। अय्या के बारे में यह बातें रानी ने उसका पहला वीडियो लांच होने पर कही।केवल आदित्य चोपड़ा की हिरोईन बनकर रहने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपने चमकते करियर को खुद धूमिल कर लिया है लेकिन शायद अब उन्हें यह बात समझ में आ गयी है इसलिए वो फिर से फिल्मों में पांव जमाने को आतुर हैं इसलिए अब कुछ अच्छे रोल के साथ फिल्मों में वापसी कर रही है। इसी बीच खबर यह भी है कि रानी अगले साल निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी कर लेंगी और उनकी दूसरी पत्नी बन जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
