अईय्या! बॉक्स ऑफिस पर कुछ नहीं चल रहा भईया

अईय्या, भूत रिटर्न्स और मख्खी फ़िल्में इस साल की सबसे जादा चर्चा में रही फिल्मों में से एक है फिलहाल अईय्या इन तीनों में सबसे आगे चल रही है। रानी मुखर्जी और पृथ्वीराज अभिनीत फिल्म को देखने सिनेमाहाल में लगभग 25 प्रतिशत लोग पहुंचे जो की बहुत ही नाराशाजनक है। अईय्या फिल्म से रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में एक नयी पारी की शुरुआत की है साथ ही ये बहुत बड़े बजट की फिल्म भी है। इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले कयास लगे गए कि ये फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी लेकिन पहले ही दिन इस फिल्म ने इतनी बुरी ओपनिंग दिखाई कि सभी फिल्म से काफी निराश हो गए। फिलहाल उम्मीद कि जा रही है कि इस वीकेंड में फिल्म के कालेक्शन में कुछ बढ़ोतरी होगी।
राम गोपाल वर्मा कि भूत रिटर्न्स के प्रोमो ने लोगों के बिच काफी उत्सुकता पैदा किया लेकिन फिल्म के रिलीज़ होते ही पहले ही शो ने लोगों को काफी निराश किया। पहले शो का दौरान इस फिल्म को देखने मात्र 10 प्रतिशत लोग पहुंचे। एस एस राजमोली कि तेलुगु हिट फिल्म ईगा के हिंदी वर्सन मख्खी को भी लोगों ने खास पसंद नहीं किया। इसे भी मात्र सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में 10 प्रतिशत लोग देखने आए। फिलहाल ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद कर रहे हैं कि इस वीकेंड में इन फिल्मों को कुछ बेहतर रिस्पोंस मिले।


Click it and Unblock the Notifications











