पृथ्वीराज नहीं बनना चाहते सलमान
इसी हफ्ते शुक्रवार को रानी मुखर्जी ने फिल्म अईय्या से बॉलीवुड में अपनी एक नयी पारी की शुरुआत की। मगर ये शुरुआत उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास सफलता नहीं दिला सकी। अईय्या को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही कमजोर शुरुआत मिली। फिल्म को रिलीज़ होने से पहले जितना हाइप किया गया था उसकी तुलना में दर्शकों की तरफ से फिल्म को बहुत ही बुरा रिस्पोंस मिला। हांलांकि फिल्म में पृथ्वीराज और रानी की एक्टिंग की तारीफ की गयी लेकिन अच्छे से ज्यादा बुरे कमेंट्स ज्यादा मिले।
पृथ्वीराज को तो फिल्म के आइटम बॉय कहा गया जिसे सुनकर पृथ्वीराज ने हँसते हुए कहा की मैं फिलहाल इस बात का आनंद ले रहा हूँ लेकिन मैं ये बताना चाहता हूँ कि फिल्म में दिखाये गये छह पैक वाले शरीर के अलावा मैं एक अभिनेता हूं और मेरा शरीर यूएसपी नहीं है। पृथ्वीराज की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। रानी के साथ काम करके वो काफी खुश हैं और साथ ही उनका मानना है की फिल्म को भले ही लोग पसंद नहीं कर रहे हों लेकिन उन्हें रानी के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।


Click it and Unblock the Notifications












