#FirstLook: 2017 में टाईगर सलमान की क्लोज़िग...2018 की धमाकेदार ओपनिंग!
2017 का अंत होगा सलमान की एक्शन - इंटेलिजेंस फिल्म टाईगर ज़िंदा है के साथ। और 2018 की ओपनिंग होगी नीरज पांडे की एक और आर्मी फिल्म के साथ। फिल्म का नाम होगा अय्यारी और इसमें एक साथ नज़र आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी।
फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की जा चुकी है और दोनों ही एक्टर शानदार लग रहे हैं। और फिल्म जनवरी 2018 में गणतंत्र दिवस वीकेंड पर अपना कब्ज़ा जमाएगी। पहले इसी दिन अक्षय कुमार की 2.0 क्लैश हो रही थी।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनों दो अलग विचारों के आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनो ही अपनी जगह सही हैं लेकिन उनके तरीके बिल्कुल अलग हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा शिष्य बने हैं और मनोज बाजपेयी उनके गुरू। पहले फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ क्लैश हो रही थी।लेकिन अक्षय और नीरज पांडे स्पेशल 26, बेबी औऱ नाम शबाना जैसी फिल्में दे चुके हैं।
टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल अगस्त में रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान के साथ क्लैश कर रही है तो दूसरी तरफ क्रैक के ऊपर कॉपी से लेकर डिब्बाबंद होने की खबरें बन रही हैं।
वैसे जनवरी ओपनिंग और रिपब्लिक डे बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार तारीख है जान लीजिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications