रानी के लिए स्पेशल हैं पृथ्वीराज, आइय्या!
जबसे अइय्या में रानी मुखर्जी ने काम किया है तब से वो साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमरन की दीवानी हो गई हैं। रानी ने कहा कि पृथ्वीराज बहुत ही स्पेशल एक्टर हैं। इस फिल्म में रान मुखर्जी और पृथ्वीराज के बीच कई करीबी सीन भी फिल्माए गए हैं। फिल्म के गानों में भी रानी ने अपनी हॉट और सेक्सी अदाएं दिखाई हैं। कुल मिलाकर रानी और पृथ्वीराज की जोड़ी फिल्म में रॉक करती नज़र आ रही है।
रानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा "वो बहुत स्पेशल एक्टर हैं। वो बहुत हैंडसम और प्यार इंसान हैं। वो बहुत अच्छे हैं। मैं जानती हूं इसीलिए वो इतने बड़े स्टार हैं।" रानी तो पृथ्वीराज की तारीफ करते नहीं थक रहीं। फिल्म में भी वो पृथ्वीराज की दीवानी बनी हैं और अब उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वो रियल लाइफ में भी पृथ्वीराज की दीवानी बन गई हैं।
पृथ्वीराज सुकुमरन एक मलयाली एक्टर हैं और उन्होने ननंदनम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2006 में पृथ्वीराज को केरला स्टेट फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। अइय्या से पृथ्वीराज अपने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे है। इस फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप और वायाकॉम हैं। ये फिल्म कहानी है एक ऐसी लड़की की जो सिर्फ इसलिए किसी को चाहती हैं क्योंकि उसकी खुशबू अच्छी है।


Click it and Unblock the Notifications












