एक्शन रीप्ले में कामेडी करेंगी ऐश्वर्या

एक्शन रीप्ले के निर्देशक विपुल शाह का कहना है कि इस फिल्म में पहली बार ऐशवर्या एक कामेडी फिल्म में दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगी। शाह का कहना है, "कामेडी फिल्में एक मुश्किल शैली की फिल्में होती हैं और उन्हें पुरस्कार समारोहों में गंभीरता से नहीं लिया जाता। मेरी फिल्म में ऐश्वर्या पहली बार कॉमेडी करती दिखेंगी। वह इससे पहले भी कुछ हास्य अभिनय कर चुकी हैं लेकिन यह एक संपूर्ण हास्य किरदार होगा।"
देखें विडियो : हमसफऱ की तलाश में कैटरीना
इस साल प्रदर्शित होने वाली मणिरत्नम की 'रावण" और संजय लीला भंसाली की 'गुजारिश" में भी ऐश्वर्या नजर आने वाली हैं। भंसाली की 'गुजारिश" नवंबर में प्रदर्शित होगी। 'रावण" का प्रदर्शन 18 जून को होना है और शाह अपनी फिल्म का प्रदर्शन जुलाई में करेंगे। लगभग एक ही समय में प्रदर्शित हो रहीं 'रावण" और 'एक्शन रीप्ले" एक-दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन जब पिछले साल शाह ने सलमान खान अभिनीत फिल्म 'लंदन ड्रीम्स" का प्रदर्शन सलमान की गृह निर्माण फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना" के प्रदर्शन के एक महीने बाद किया था तो उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था।
अब शाह मणिरत्नम के साथ मिलकर प्रदर्शन रणनीति तैयार करने की योजना बना रहे हैं ताकि दोनों में कोई भी फिल्म प्रभावित न हो। उन्होंने कहा, "'रावण" और 'एक्शन रीप्ले" बहुत अलग फिल्में हैं। मैं सोचता हूं कि मैं जुलाई में अपनी फिल्म प्रदर्शित करूंगा। इसके लिए मैं मणिरत्नम और ऐश्वर्या से भी बात करूंगा। हमें फिल्म उद्योग के एक बड़े परिवार की तरह काम करने की आवश्यकता है।" 'एक्शन रीप्ले" के एक गाने की शूटिंग होना अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications