ऐश को है 'रावण' से बड़ी उम्मीदें

ऐश को है 'रावण' से बड़ी उम्मीदें

दुर्गेश उपाध्याय

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

ऐश्वर्या राय का कहना है कि फ़िल्म 'रावण' में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और निर्देशक मणिरत्नम की जोड़ी अपना कमाल ज़रुर दिखाएगी.

ऐश्वर्या का कहना है कि जिस तरह से आज भी लोग फ़िल्म 'युवा' में अभिषेक के किरदार लल्लन को याद रखते हैं ठीक वैसे ही रावण की रिलीज़ के बाद भी इस फ़िल्म के किरदार को भी पसंद करेंगे.

वो कहती हैं, "मैं ये कह सकती हूं कि 'रावण' में एक अभिनेता के तौर पर अभिषेक ने और एक निर्देशक के तौर पर मणि ने जो मेहनत की है, वो लोगों को पर्दे पर दिखेगी. आपको याद होगा कि मणि की पिछली फ़िल्मों जैसे कि 'युवा' और 'गुरु' में जो भी किरदार अभिषेक ने निभाए वो आज भी लोगों को याद हैं. उसी तरह मुझे पूरी उम्मीद है कि 'रावण' आने के बाद लोग उस चरित्र को भी बखूबी याद रखेंगे."

ऐश को 'रावण' से काफ़ी उम्मीदें हैं. उनका कहना है, "जिस तरह के तत्व इस कहानी में पिरोए गए हैं और जितने बड़े पैमाने पर ये फ़िल्म शूट की गई है उसे देखकर तो ये आसानी से कहा जा सकता है कि ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी."

तमिल फ़िल्म 'इरुवर' और हिंदी फ़िल्म 'गुरु' के बाद ऐश्वर्या राय, निर्देशक मणि रत्नम की फ़िल्म 'रावण' में एक अहम भूमिका में हैं.

मणिरत्नम की तारीफ़ों के पुल बांधते हुए वो कहती हैं, "मणि के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा ही एक सुखद अनुभव रहा है. फिल्म का कथानक काफ़ी मज़बूत है और ये एक शानदार फिल्म है लेकिन इसे शूट करते वक्त जो टीम स्पिरिट थी वो बहुत लाजवाब थी. वो बहुत कम बोलते हैं लेकिन उनके साथ काम करने वाले लोगों को पता है कि उन्हें क्या चाहिए. उनकी खासियत ये है कि वो बड़े से बड़ा काम बिना तनाव में आए कर सकते हैं."

फ़िल्म की एक ख़ासियत ये भी है कि इसमें अभिषेक और ऐश्वर्या रोमांटिक जोड़ी के रुप में नहीं हैं. फ़िल्म में अभिषेक का किरदार उनका अपहरण करता है.

इस बारे में ऐश्वर्या कहती हैं, "जब हम सेट पर होते हैं और कैमरा ऑन होता है तब हम पूरी तरह से सिर्फ़ किरदार होते हैं और उसे पूरी तरह से जीते हैं. मैं काफ़ी ख़ुश हूं कि हमने ऐसे प्रगतिशील निर्देशकों के साथ काम किया है जिन्होंने सिर्फ़ किरदारों के मद्देनज़र हमें कास्ट किया है न कि इसलिए कि हम पति-पत्नी हैं और हमारी जोड़ी खूब जमेगी."

देखने वाली बात होगी कि अभिषेक, ऐश्वर्या और मणिरत्नम की ये तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X