अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापनों में ऐश्वर्या की भारी मांग

वे घरेलू स्तर पर कोका-कोला और नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी जैसे स्थापित ब्रांडों के विज्ञापन में न दिख रही हों लेकिन अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापनों में अब भी उन्हें जबरदस्त कामयाबी मिल रही है।
ऐश्वर्या लगभग एक दशक से स्विस घड़ी के ब्रांड लांगोइंस और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साबुन लक्स का विज्ञापन कर रही हैं। इसके अतिरिक्त वह 2003 से वैश्विक हेयरकेयर ब्रांड ला'ओरेल की ब्रांड एंबेस्डर हैं।
विज्ञापन जगत की जानीमानी हस्ती प्रहलाद कक्कड़ कहते हैं कि अधिकांश प्रतिष्ठित ब्रांड ऐश्वर्या का चयन इसलिए करते हैं क्योंकि वह एक अदाकारा होने के अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिनिधि भी मानी जाती हैं।
कक्कड़ ने बताया, "ऐश्वर्या कभी भी भारतीय उत्पादों की बड़ी प्रचारक नहीं रहीं। उनके पास हमेशा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विज्ञापन रहे हैं। दरअसल वह भारतीय महिलाओं की प्रतिनिधि मानी जाती हैं।"
इससे पहले ऐश्वर्या ने कहा था कि वह अपनी फिल्मों और विज्ञापनों के चयन में बहुत सावधानी बरतती हैं।


Click it and Unblock the Notifications