मनीष के कपड़ो में दिलकश नजर आयी ऐश्वर्या

शो के दर्शकों में मौजूद उनके पति अभिषेक बच्चन व सास जया बच्चन ने उनका खूब उत्साहवर्धन किया। ऐश ने भी अपनी दिलकश अदाओं से अभिषेक को उस वक्त घायल कर दिया जिस समय ऐश ने अभि को फ्लाइंग किस किया।
बुधवार से शुरू हुआ यह फैशन सप्ताह 10 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें आठ डिजाइनर अपने संग्रह पेश करेंगे।जब ऐश्वर्या सफेद रंग के लहंगे में रैम्प पर उतरीं तो उनकी निगाहें लगातार अभिषेक पर थीं। शो के बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को गले लगाया और उनकी प्रशंसा की।शो के बाद ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें यह भी याद नहीं है कि वह अंतिम बार रैम्प पर कब चली थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह किसी फैशन सप्ताह के दौरान रैम्प पर चली हैं।
उन्होंने कहा, "मनीष बहुत लम्बे समय से चाहते थे कि मैं उनके लिए रैम्प पर उतरूं लेकिन मैं इतनी व्यस्त थी कि मैंने उनके पहले के शो देखे तक नहीं। मैं रैम्प पर चलना भूल गई थी लेकिन इस बार सब कुछ ठीक रहा और मैं यहां हूं।"शो के दर्शकों में अभिषेक और उनकी मां जया के अलावा करन जौहर, अभिनेत्री सोनम कपूर, उर्मिला मातोंडकर, रिया सेन, सोफी चौधरी और निर्देशक इम्तियाज अली भी मौजूद थे। इन सभी ने अपने पसंदीदा डिजाइनर मनीष के संग्रह के लिए खूब तालियां बजाईं।


Click it and Unblock the Notifications