ऐश्वर्या थी पुरस्कार की हकदार: जया
बालीवुड अभिनेत्री व सांसद जया बच्चन का मानना है कि यूं तो प्रियंका चोपड़ा अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन मकाऊ में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा)समारोह में उनकी बहू ऐश्वर्या ही फिल्म 'जोधा अकबर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के योग्य थी।
जया ने कहा, "निस्संदेह प्रियंका ने फिल्म 'फैशन' में दमदार अभिनय किया होगा। हालांकि मैंने 'फैशन' नहीं देखी है, लेकिन उसकी 'दोस्ताना' फिल्म हमने देखी है। उसमें उसने शानदार अभिनय की है। निस्संदेह प्रियंका एक काबिल और मेहनती अभिनेत्री है।"
उन्होंने बताया कि प्रियंका को 'आइफा' पुरस्कार दिए जाने के बारे में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ऐश्वर्या के अभिनय को भला कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। फिल्म 'जोधा अकबर' में उसने शानदार अभिनय किया है।
aishwarya rai ashutosh gowarikar आईफा आशुतोष गोवारीकर ऐश्वर्या राय जया बच्चन प्रियंका चोपड़ा बालीवुड मकाऊ bollywood iifa jaya bachchan macau priyanka chopra


Click it and Unblock the Notifications