पुराने प्रेमियों से परेशान है ऐश्वर्या
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कभी सपने मे भी नहीं सोचा होगा कि उनका पुराना अफेयर बाद में भी पीछा नहीं छोड़ेगा। जी हां हम बात कर रहे है सलमान खान और विवेक ओबेराय की।
सलमान और विवेक अपने संबंधो को लेकर खुलकर बोल रहे है। जहां सलमान ने ऐश्वर्या के उस आरोप को गलत साबित किया है जिसमें कहा गया था कि सलमान ने ऐश को पीटा है। वहीं विवेक ने भी ऐश्वर्या का पोल खोलते हुए कहा कि ऐश के लिए ही विवेक ने प्रेस कांफ्रेस बुलाकर सलमान से पंगा मोल लिया था और ऐश ने ही उसका साथ नहीं दिया।
अब इन सब बातों से बेचारी ऐश परेशान हो रहीं है। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि ऐश एक नई जिंदगी में प्रवेश कर चुकी है तो अब इन सब बातों का क्या फायदा। लेकिन सवाल है कि उनकी वजह से सलमान और विवेक के रिश्ते खराब हुए और विवेक का करियर दांव पर लग गया।


Click it and Unblock the Notifications