साउथ से जुड़ी एश्वर्या की उम्मीदें
दक्षिण भारत के दो बड़े निर्देशक मणिरत्नम और शंकर की फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री एश्वर्या राय को इन फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही इन दिग्गज निर्देशकों के साथ काम करने पर ऐश्वर्या काफी खुश भी है।
एश्वर्या मणिरत्नम की 'रावण' और शंकर की 'इंदहिरण' में काम कर रही हैं। वह मणि के साथ 'इरुवर' और 'गुरु' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शंकर के साथ उनकी यह दूसरी दक्षिण भाषी फिल्म है।
'रावण' की शूटिंग में व्यस्त एश्वर्या ने कहा, "शंकर ने इससे पहले भी मुझसे संपर्क साधा था लेकिन मैं उनके साथ काम नहीं कर सकी थी। अब हम 10 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।"
'इंदहिरण' में तमिल फिल्मों के महानायक रजनीकांत प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। रजनीकांत भी एश्वर्या के साथ फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
रजनीकांत ने इससे पहले 'पदाईयप्पा' और 'चंद्रमुखी' के लिए एश्वर्या के साथ संपर्क साधा था लेकिन ऐश्वर्या इन फिल्मों के लिए समय नहीं निकाल सकी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











