विवेक को नासमझ समझती थी ऐश्वर्या
अभिनेता विवेक ओबेराय ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐश्वर्या राय से प्यार करना और सलमान खान से लड़ाई मोल लेना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन जाएगी। न तो ऐश्वर्या उनके साथ आई और न ही उनका करियर बन पाया। सलमान से लड़ाई मोल लेने की वजह से उनका करियर चौपट हो गया।
विवेक ओबेराय ने फरहा खान के टीवी शो तेरे मेरे बीच में में अपने जीवन के कड़वे अनुभवों पर चर्चा की। उन्होने यह भी कहा जिसकी वजह (ऐश्वर्या राय) ने इतनी लडा़ई मोल ली उसी ने मुझसे मुह मोड़ लिया। ऐश्वर्या ने उनकी हरकत को बचकाना हरकत का दर्जा दिया।
विवेक ने यह भी बताया कि सलमान से लडा़ई की वजह से उनका करियर चौपट हो गया। फिल्म निर्माताओं ने उनसे कन्नी काटनी शुरू कर दी थी। विवेक को सबसे ज्यादा दुख अपने सबसे अच्छे दोस्त सोहेल को खोने का है जो सलमान की वजह से दूर हो गए।


Click it and Unblock the Notifications