1 नवंबर को ऐश्वर्या राय का बर्थडे
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के पास इन दिनों खुश होने की ढेरों वजहें हैं। शायद इसीलिए वह और बच्चन परिवार इस समय बस एक-दूसरे के साथ परिवार बिताने ज्यादा से ज्यादा मौके चाहते हैं। अगले महीने प्रदर्शित होने जा रहीं अपनी दो फिल्मों के प्रचार में व्यस्त हैं। 1 नवम्बर को उनका जन्मदिन है और इस दिन वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।
ऐश्वर्या ने कहा, "मैं फिल्मों के प्रचार में व्यस्त हूं। पांच नवम्बर को 'एक्शन रिप्ले' प्रदर्शित होने जा रही है इसलिए हर दिन बहुत काम है। मैंने अपने जन्मदिन का समय अलग रखा है क्योंकि यह दिन मैं हमेशा अपने परिवार के साथ बिताती हूं, अब वह दिन कैसा होगा यह मैं अभी नहीं बता सकती।"
ऐश्वर्या एक नवम्बर को 37 साल की हो जाएंगी। निर्देशक विपुल शाह की 'एक्शन रिप्ले' के बाद ऐश्वर्या की संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'गुजारिश' 19 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।
action replay actress aishwarya rai अभिनेत्री एक्शन रीप्ले ऐश्वर्या राय गुजारिश बच्चन परिवार बॉलीवुड bachchan family bollywood guzaarish


Click it and Unblock the Notifications
