कांस के रेड कार्पेट पर ऐश, सोनम और फ्रीडा
कांस महोत्सव में पिछले 12 सालों से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही अभिनेत्री ऐश्वर्या राय एक बार फिर से कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। जिसमें इस बार उनका साथ देंगी सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो। वैसे तो यह तीनों अभिनेत्रियों में कोई भी समानता नहीं है बावजूद इसके कि तीनों ही 'लोओरियल' की ब्रांड अंबेसडर हैं और इसी रूप में वह कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेगीं।
इस बार कांस में भी भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरा होने का जश्न मनाया जायेगा। यह जश्न 19 मई की शाम को होगा जिसमें ऐश्वर्या राय चीफ गेस्ट होंगी। इसक अगले दिन यानी 20 मई को वह रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।
इस सम्मान और समारोह के बारे में बात करते हुए पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है कि वह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा के 100 साल के लिए बनने वाले जश्न को अपनी आंखो से देखेंगी।
तो वहीं सोनम कपूर कांस में तीसरी बार और फ्रीडा पिंटो भी उत्सव का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों का कहना है कि उन्हे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय सिनेमा को इतना सम्मान मिल रहा है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय कांस फिल्म महोत्सव आगामी 15 मई से शुरू होने जा रहा है जो 26 मई तक चलेगा। विद्या बालन को कांस के ज्यूरी में जगह मिली है।


Click it and Unblock the Notifications












