ऐश्वर्या राय के जैसी हूबहू दिखने वाली डॉल आई मार्केट में, नैन-नक्श देख लोग बोले- अरे ये तो एकदम...

Aishwarya Rai's doll: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के लोग कायल हैं। हर दूसरी महिला चाहती है की वह ऐश्वर्या राय जितनी खूबसूरत बन जाए। ऐश्वर्या की खूबसूरती के देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चे हैं। वह अपने लुक्स और स्टाइल से फैन्स को दीवाना बना देती हैं। उनकी खूबसूती के तो फिल्मी सितारे भी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं उनके फैशन और लुक्स को कॉपी कर लिया जाता है। फिर वैसी ही ड्रेस मार्किट में सेल होने लगती है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। जी हां, इस बार ऐश्वर्या की ड्रेस और उनके फैशन स्टाइल को नहीं बल्कि उनके जैसी दिखने वाली हूबहू डॉल बनाकर मार्केट में लॉन्च की गई है।
मार्किट में आई ऐश्वर्या जैसी दिखने वाली डॉल
दरअसल श्रीलंका के एक आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय के लुक को कॉपी करके ठीक उनके जैसी ही दिखने वाली डॉल बना दी है। ऐश्वर्या का यह लुक तब का है जब ऐश्वर्या अंबानी परिवार में बनारसी अनारकली सूट पहनकर पहुंची थीं। इस सूट के साथ ही ऐश्वर्या ने हरे रंग का खूबसूरत चोकर मांगटीका, उंगली में अंगूठी और कर्ली बाल रखे थे। ठीक ऐश्वर्या के इसी लुक को इस डॉल में कॉपी किया गया है। वही हेयर स्टाइल वैसा ही नेकलेस और वैसा ही सूट पहने यह डॉल नजर आ रही है।
डॉल को देखकर लोगों ने की जमकर तारीफ
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह डॉल छा गई है। लोग तो इस डॉल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये डॉल हूबहू ऐश्वर्या के जैसी दिख रही है। वहीं दूसरे ने लिखा क्या बात है यह भी ऐश्वर्या की तरह ही खूबसूरत है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या से पहले सैफ करीना और तैमूर के जैसे दिखने वाले टॉय भी मार्किट में आ चुके है। जिसे लोगों द्वारा खास पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications