..................... Aishwarya Rai wore a saree worth Rs 75 lakh in her wedding? Know the whole truth - Hindi Filmibeat

अपनी शादी में बच्चन परिवार की बहू Aishwarya Rai ने पहनी थी 75 लाख की साड़ी? जानिए पूरा सच

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai: बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। ऐश्वर्या राय की लाइफ स्टाइल भी चर्चा में रहती ही है। बात एक्ट्रेस की शादी की करें तो कई सारी रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि ऐश्वर्या ने अपनी शादी में लाखों की कीमत वाली साड़ी पहनी थी। इसमें कितना सच है और कितना झूठ अब सामने आया है।

शादी में ऐश्वर्या ने पहनी लाखों की साड़ी-

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐश की इस कांजीवरम साड़ी की कीमत 75 लाख रुपए थी, जिसे डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। अब नीता लुल्ला ने खुद उनकी डिजाइन की इस साड़ी के बारे में बात की और इसके वर्क के बारे में बताया।

नीता ने इसके बारे में बात करते हुए कहा, "आप अपना गणित लगाओ। मेरा मतलब कांजीवरम साड़ी से है, इसकी कीमत कितनी होगी? इसकी कीमत एक करोड़ या 75 लाख रुपए तो नहीं हो सकती, है ना? एक अच्छी तरह से कटेड, अच्छी तरह से फिट कढ़ाई वाली जरदोजी ब्लाउज और ज्वेलरी के साथ एक बेसिक ब्लाउज। मेरा मतलब है कि क्या आप ज्वेलरी को भी वेडिंग आउटफिट में काउंट कर रहे हैं? मुझे नहीं पता कि इसमें गणित कहां है।' इसके अलावा, जब उनसे पूर्व मिस वर्ल्ड की वेडिंग आउटफिट की कीमत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक इनकार करते हुए कहा, 'मुझे याद नहीं है।"

इसके बाद भी कई बार ऐश की साड़ी को लेकर चर्चा हो चुकी हैं परंतु कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें ऐश्वर्या की शादी की आउटफिट के आज भी चर्चे हैं, फिलहाल एक्ट्रेस की शादी को 16 साल हो चुके हैं और अभिषेक के साथ ऐश्वर्या काफी खुश हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन वर्कफ्रंट-

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बैसे पेरिस फैशन वीक में पहुंची हुई हैं जहां से उनके लुक काफी वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस के लुक्स को पसंद कर रहे हैं और कुछ लोग उनके लुक्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन पीएस1 और पीएस 2 में भी आखिर बार नजर आई थी। इसके बाद अब खबर है कि वह जल्द ही बॉलीवुड के किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X