Video- ऐश्वर्या राय को मिला अवार्ड तो जया बच्चन के चेहरे पर छाई उदासी? वायरल वीडियो ने खोल डाला सच

Aishwarya Rai Award: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उनका निजी जीवन काफी ज्यादा विवादों में रहा है। कुछ वक्त पहले तक अभिषेक बच्चन के साथ में उनके अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि बाद में साथ में नजर आकर उन्होंने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
हालांकि इसके बावजूद भी कहा जाता है कि बच्चन परिवार में ऐश्वर्या राय और जया बच्चन के बीच में ज्यादा बनती नहीं है। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि ऐश्वर्या राय को कोई अवार्ड मिल रहा है। जहां वह स्टेज पर खड़ी हुई नजर आ रही है।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ प्रीति जिंटा और जया बच्चन को भी साथ में खड़े हुए देखा जा सकता है। जहां प्रीति जिंटा खूब मुस्कुराती हुई नजर आ रही है और अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रही है तो वही जया बच्चन का एक्सप्रेशन काफी ज्यादा वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि काफी लोगों का कहना है कि जया बच्चन बिल्कुल भी अपनी बहू को अवार्ड प्राप्त करते देख खुश नजर नहीं आ रही हैं। अब इसी के चलते लगातार यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। काफी लोगों का तो यह भी कहना है कि प्रीति जिंटा भी खुश नहीं है लेकिन काफी लोग प्रीति के सपोर्ट में भी आए।


Click it and Unblock the Notifications











