..................... Aishwarya Rai wish birthday to Amitabh Bachchan share emotional post late night amid divorce news with abhishek - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय ने दी ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई, तलाक की खबरों के बीच देर रात किया ये इमोशनल पोस्ट

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai wishes Amitabh Bachchan on his birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले महीनों से कभी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आती हैं तो कभी किसी इवेंट का हिस्सा होती हैं, चाहें ऐश्वर्या कितने भी इवेंट्स में क्यों ना चली जाएं, लेकिन फिर भी लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।

क्या टूटने की कगार पर है ऐश-अभिषेक का रिश्ता!
जी हां, इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का तलाक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि कपल बता चुका है कि वह अभी भी शादीशुदा है, लेकिन फिर भी तलाक की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही है। कपल लंबे समय से ना तो साथ में नजर आया है और ना ही अभिषेक ऐश्वर्या के साथ किसी इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं। जिस वजह से लोगों को लगता है कि अब शायद दोनों अपने रास्ते अलग करने का सोच रहे हैं।

ऐश्वर्या ने लेट नाइट किया अमिताभ बच्चन के लिए पोस्ट
लेकिन इन तलाक की खबरों और तनातनी के बाद भी ऐश्वर्या राय ने बीती देर रात अमिताभ बच्चन के लिए पोस्ट किया है। जी हां, 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। ऐसे में ऐश्वर्या ने काफी लेट नाइट अमिताभ बच्चन और आराध्या की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए ऐश्वर्या लिखती हैं- 'जन्मदिन मुबारक हो पा- दादा जी। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखें।'

ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट के देख यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
अभी तक इस पोस्ट को शेयर किए हुए 6 घंटे ही हुई हैं, लेकिन इस पोस्ट पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐश आप तो हमेशा जन्मदिन विश करती हो, लेकिन ये दादा जी ना तो आराध्या को विश करते हैं और ना आपको। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- ये लोग तुम्हें कभी सपोर्ट नहीं करते हैं। ना इवेंट में ना किसी मुद्दे पर तो अब ये सब क्यों। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कम से कम ऐश्वर्या अपनी बहू होने की जिम्मेदारी निभा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X