..................... Aishwarya Rai widow role in 2003 release choker bali Aishwarya Rai most sensual romantic scenes - Hindi Filmibeat

वो एक फिल्म जिसमें ऐश्वर्या राय ने निभाया था विधवा का किरदार, भर भर कर दिए थे बोल्ड सीन्स

Aishwarya Rai Bachchan Film Story

Aishwarya Rai Bachchan Film Story: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन के ट्रेडिशनल लुक्स और साड़ी वाली भारतीय अदाएं लोगों के जेहन में बसी हुई हैं। ऐश्वर्या राय साड़ी में किसी देवी की तरह खूबसूरत लगती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐश्वर्या की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें ऐश्वर्या राय ने एक विधवा का किरदार निभाया था।

यूं तो ऐश्वर्या राय ने पर्दे पर हर तरह के एक से बढ़कर एक अलग किरदार को जीवित किया है। साल 2003 में जब ऐश्वर्या की शादी भी नहीं हुई और वो कुआंरी थीं तभी ऐश्वर्या ने विधवा महिला के किरदार को प्ले किया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2003 में अपनी बंगाली फिल्म 'चोखेर बाली' में बिन वाली ब्लाउज वाली साड़ी पहने नजर आई थीं। इस फिल्म में यूं तो ऐश्वर्या ने एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनीं, लेकिन उनकी बिना ब्लाउज वाली साड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जिसे खासतौर पर बंगाली रिचुअल के आधार पर डिज़ाइन किया गया था। हालांकि, फिल्म में ऐश्वर्या ने एक विधवा महिला का किरदार निभाया था जिसके लिए उनके सारे ऑउटफिट बंगाली डिज़ाइनर जॉय मित्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए थे।

प्रोसेनजीत चटर्जी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म 'चोखेर बाली' में अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोसेनजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान 'चोखेर बाली' में ऐश्वर्या राय के साथ अपने निभाए हुए सीन को 'जादुई और अद्भुत' बताया। उन्होंने ऐश्वर्या के समर्पण और पेशेवर रवैये की प्रशंसा की और सेट पर उनके समय को शानदार पलों को याद करते हुए ऐश्वया की तारीफ की और कहा, ''वह बहुत प्यारी और अच्छी हैं।''

इस फिल्म में ऐश्वर्या ने काफी रोमांटिक सीन फिल्माए हैं। 'चोखेर बाली' के सेट के यादगार पलों को याद करते हुए प्रोसेनजीत ने कहा, ''चोखेर बाली के सेट पर, रितु और मैं अक्सर लड़ते थे। हम सुबह नाश्ते के लिए बंगाली कचौरी और मिठाई मंगवाते थे और ऐश्वर्या बंगाली चीजें सब खाती थीं और हमसे कहती थीं, 'तुम सबसे बड़े हीरो हो और वो सबसे बड़े निर्देशक हैं। तो तुम दोनों सेट पर क्यों लड़ते रहते हो?'' आगे प्रोसेनजीत ने ऐश्वर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन की भी तारीफ करते हुए कहा, ''वह बहुत मिलनसार और दयालु हैं।''

Read more about: aishwarya rai bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X