New Year मनाने बेटी आराध्या संग विदेश निकलीं Aishwarya Rai! पैपराजी को किया एडवांस में विश

Aishwarya Rai wishes paparazzi Happy New Year in advance: ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में थीं, लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में स्पॉट किया जा रहा है। जिसे देखकर अब इन अफवाहों पर विराम लगने लगा है।
ऐश्वर्या ने दीं फैन्स को शुभकामनाएं
जहां बीते दिन ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को अंबानी स्कूल में के एनुअल फंक्शन में साथ देखा गया था वहीं अब आराध्या और ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक कलर के लोअर टीशर्ट खुले बाल और न्यूड मेकअप में नजर आ रही ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट में एंट्री करती नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही पैपराजी ऐश्वर्या की तस्वीरें क्लिक करना शुरू करते हैं तभी ऐश्वर्या पैपराजी को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देती हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
ऐश्वर्या का ये अंदाज देख फैन्स तो ऐश्वर्या की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐश बहुत ही काइंड है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- कम से कम ऐश्वर्या ने खुद से विश किया। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ऐश नया साल अभिषेक के बिना ही मनाएंगी।
साथ नजर नहीं आए अभिषेक
ऐश्वर्या को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों नया साल मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं, लेकिन इस बार भी ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए। अब दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं ये तो अब ऐश और अभिषेक ही बात सकते हैं।
निमरत संग जोड़ा गया था नाम
आपको बता दें कि जब से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें तेज हुई थीं तब अभिषेक बच्चन का नाम निमरत कौर के साथ जोड़ा गया था, हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications