अबू-संदीप के कपडे पहन रेड कार्पेट पर ऐश ने बिखेरा जलवा

लेकिन ऐश ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कांस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जहां ऐश पहले के मुकाबले काफी छरहरी काया लिए हुए पहुंची और वहां जाकर उन्होंने ये साबित किया की वाकई आज भी वो विश्व की सुन्दर महिलाओं में से एक है। गुरूवार रात ऐश को वहां भारतीय परिधान पहने हुए देखा गया। अगर सूत्रों की माने तो इस बार ऐश के कपडे डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोंसला ने तैयार किये थे।
अगर बात ऐश की ड्रेसिंग स्टाइल की हो तो आपको बता दें की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐश पूर्णतः भारतीय परिधान में थी जहां पहले की अपेक्षा इस बार उनके बाल बंधे हुए थे जिससे वो काफी सुन्दर लग रही थी। सूत्रों ने ये भी बताया की ऐश ने मेक अप के नाम पर बहुत ही हलके मेक अप का इस्तेमाल किया था ऐश ने कम मेक अप पर डार्क आई लाईनर का इस्तेमाल किया था जिस वजह से उनकी खूबसूरती निखर के सामने आई थी।
अपनी बेटी बी के विषय पर पूछे गए सवाल पर ऐश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,बेटी भी भी उनके साथ कांस में आई हुई है लेकिन आज रात वो उनके साथ समारोह में उपस्थित नहीं है। साथ ही ये पूछे जाने पर की क्या वो बेटी के जन्म के बाद ज्यादा बिजी हुई है तो ऐश ने कहा की मैं हमेशा से ही बिजी थी और बात सिर्फ एक अफवाह है की बेटी होने के बाद में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो गयी हूं। ऐश ने ये भी बताया की अभी उनका सारा ध्यान बेटी बी पर है जिस वजह से फिलहाल वो कोई नयी फ़िल्में नहीं कर रही है।
गौरतलब है की अपने इस अवतार के बाद ऐश ने अपने आलोचकों के मुह पर ताला लगते हुए एक बार फिर से साबित कर दिया है की असल खूबसूरती किसी डिजाइनर की मोहताज नहीं होती और अगर व्यक्ति कुछ भी चाह ले तो हर कीमत पर उसे हासिल कर सकता है ।


Click it and Unblock the Notifications