कार के अंदर आराध्या को Kiss करती नजर आईं Aishwarya Rai, क्यूट वीडियो वायरल

Aaradhya Aishwarya Video- जब से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक दूसरे साथ नजर आए हैं उनको फैंस काफी खुश हैं। ये पूरा परिवार हर जगह साथ नजर आ रहा है।
इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें आराध्या के साथ ऐश्वर्या नजर आ रही हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन आराध्या के स्कूल पहुंचे थे जहां पर कई तरह के प्रोग्राम हुए थे।
इस प्रोग्राम में आराध्या ने फिर से परफॉर्म किया। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लेकिन इसके पहले कार से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय जमकर अपनी बेटी को प्यार देती नजर आ रही हैं।
किस करती दिखीं ऐश्वर्या
स्कूल में जाने से पहले ऐश्वर्या राय लगातार आराध्या को दुलार करती दिख रही हैं। उन्होने कार के अंदर ही उनके पुचकारा और किस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ऐश्वर्या राय और आराध्या का बॉंड काफी अच्छा है और दोनों अक्सर साथ में जाते आते दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही दोनों के चाहने वालों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा, ''वे दोनों बहुत स्वाभाविक हैं, यहां तक कि वे कोई शॉर्ट ड्रेस भी नहीं पहनती।'' एक ने लिखा, ''मां से बड़ा कोई नहीं होता, लव यू मां।'' एक का कहना था, ''वे अपनी बेटी के लिए एक साथ आए।'' एक ने लिखा, ''ये सब मीडिया के सामने दिखना होता है इनको।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि इनकी तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications