सलमान खान को लेकर ऐश्वर्या राय से पूछा गया सवाल, नाम सुनते ही उड़ा चेहरे का रंग, दिया ऐसा जवाब?

aishwarya rai salman khan viral video

Aishwarya Rai Reaction on Salman Khan- ऐश्वर्या राय और सलमान खान की कहानी कितनी पुरानी है ये तो सभी जानते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दोनों के नाम एक दूसरे का सामने आते रहते हैं।

सलमान तो आज भी ऐश के नाम पर शरमा जाते हैं लेकिन ऐश ऐसा नहीं करती हैं और वो पूरी तरह से सलमान खान को इग्नोर करती हैं। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय करण जौहर से उनके शो पर बातें करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल हो रहा है। करण जौहर इस ऐश से कई सवाल पूछते हैं और जैसे ही वो सलमान खान का नाम लेते हैं ऐश्वर्या राय का चेहरा उतर जाता है और वो चौकाने वाली बात कहती हैं।

क्या था वो सवाल?

करण जौहर सितारों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। शाहरुख खान का नाम लेने पर ऐश्वर्या राय कहती हैं, ''शार्प और ब्रिलियंट।'' सुष्मिता को लेकर कहती हैं, ''मीडिया ने इसपर काफी फन किया है। मेरे जिंदगी और इस नाम के साथ।'' करण जौहर जैसे ही सलमान खान का नाम लेते हैं ऐश्वर्या राय कहती हैं, ''अगला सवाल पूछिए।'' इसके बाद करण जौहर मुस्कुराने लगते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

एक यूजर ने लिखा, ''ऐश्वर्या बच्चन का प्यारा वीडियो।'' एक ने लिखा, ''जलवा है भाई का।'' एक ने लिखा, ''नाम सुनते ही चेहरे का रंग उड़ गया।'' एक ने लिखा, ''सही जवाब दिया।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब वायरल हो रहा है। ऐश्वर्चा राय अपनी शादी को लेकर विवादों में चल रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X