ऐश फिर से करेंगी फैन से बातें

वह फिर से अपने वेबसाइट के कर्ताधर्ता से संपर्क बनाने की कोशिश कर रही हैं। और वे पूरे मूड में हैं कि इसे दोबारा शुरू करेंगी। गौरतलब है कि ऐश्वर्य ने बताया है कि उनके पुराने मैनेजर ने ऐश्वर्यवर्ल्ड फॉरएवर बनाया था, जिसे वह फिर से शुरू करेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें उस वेबसाइट में सबसे अधिक मजा चैट वाले सेक्शन में आता था।
लेकिन शादी के बाद मैं अन्य कामों में व्यस्त हो गयी थी। लेकिन अब इसे दोबारा फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश रहेगी। मैं अपने कई चीजों में बदलाव करूंगी। उनमें से वेबसाइट भी मेरी प्राथमिकता होगी। अभी तक ऐश्वर्य अपने ससुर के प्रोफाइल पर ही काम किया करती थीं। गौरतलब है कि अपनी शादी की सालगिरह पर वह अपना नया वेबसाइट लांच करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











