2018 ईद धमाका.. सलमान खान VS ऐश्वर्या राय.. जबरदस्त होगा CLASH
2018 की ईद पर कुछ ऐसा होने वाला है.. जो शायद ही कभी हुआ है। जी हां, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकती हैं। यह तो सबको पता है कि सलमान की 'रेस 3' ईद बुक कर चुकी है।
2018 धमाका.. अक्षय कुमार से CLASH करेंगे.. ये सुपरस्टार.. !
वहीं, कंफर्म रिपोर्ट्स है कि ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' भी ईद पर 15 जून को रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि यह 2018 की सबसे धमाकेदार क्लैश साबित होने वाली है। लेकिन साथ ही काफी खबरें भी सामने आने वाली है।

याद दिला दें, सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते। ऐसे में फिल्म का क्लैश होना काफी कंट्रोवर्सी शुरु कर सकता है। फिर से उनके पुराने रिश्ते को उभारा जाएगा। एक्स लवर्स रह चुके सलमान- ऐश के बीच उस वक्त दूरी आ गई थी.. जब सलमान की वजह से ऐश को फिल्म 'चलते चलते' से आउट होना पड़ा था।
शाहरूख खान और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'चलते चलते' में पहले ऐश्वर्या राय को फाइनल किया गया था। शूटिंग शुरु भी हो गई थी, लेकिन सलमान खान की वजह से ऐश को यह फिल्म छोड़नी पड़ी। जिसका अफसोस उन्हें आजतक है।
यहां पढ़े किस तरह सलमान खान की वजह से ऐश्वर्या राय इस फिल्म से बाहर निकलना पड़ा था-


Click it and Unblock the Notifications