..................... Ash: India's most valuable actor in Hollywood | हॉलीवुड में भारत की पहचान ऐश से - Hindi Filmibeat

हॉलीवुड में भारत की पहचान ऐश से

By Staff

अमेरिकी व्यापारिक पत्रिका फोर्ब्स ने कहा है कि हॉलीवुड की फिल्मों में जो भारतीय कलाकार सफलता की गारंटी देते हैं उनमें ऐश्वर्या राय का स्थान सबसे ऊपर है।

पत्रिका ने इस सूची में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, इरफान खान और रितिक रोशन को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस सूची में वैश्विक स्तर पर तो ऐश्वर्या का स्थान 387वां है लेकिन भारतीय कलाकारों में उन्हें पहला स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में ऐश्वर्या भारत की इकलौती महिला कलाकार हैं।

पुरुष कलाकारों में आमिर खान को 540वां, शाहरुख को 735वां, सलमान को 753वां, इरफान को 825वां और रितिक को 1059वां स्थान दिया गया है।

इस वैश्विक सूची में विल स्मिथ को पहला स्थान दिया गया है। जबकि जॉनी डेप, ब्रैड पिट, लियोनाडरे डिकैप्रियो और एंजेलीना जोली उनसे पीछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X