भरी महफ़िल में Aishwarya Rai ने छुए ससुर जी Amitabh Bachchan के पैर, लोग बोले- ये हैं संस्कार...

Aishwarya Rai Touched Amitabh Bachchan Feet: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि पिछले लंबे वक्त से अभिषेक बच्चन के साथ उनकी अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि कुछ वक्त पहले ही ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ में स्पॉट होकर हर किसी की बोलती बंद कर दी। साथ ही फैंस भी दोनों को साथ में देखकर काफी खुश हुए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय किसी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही हैं। जहां पर अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को अवार्ड देने आए हैं। इस दौरान ऐश्वर्या ने बहू का भी फर्ज निभाया और अमिताभ बच्चन के पैर छुए।
वायरल हो रही है इस वीडियो में ऐश्वर्या के साथ में अमिताभ बच्चन भी स्टेज पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर भरी महफिल में अमिताभ बच्चन के बहू ऐश्वर्या ने पैर भी छुए। यह पूरा नजारा देखकर जया बच्चन भी काफी खुश नजर आ रही है। ऐश्वर्या का इस तरीके से अपने ससुर जी यानी कि अमिताभ बच्चन को सम्मान देना फैंस को काफी पसंद आया।
हालांकि आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या और अभिषेक की अलगाव की खबरें सामने आ रही थी तब काफी सारे लोगों का यह भी कहना था कि ऐश्वर्या और उनकी सास जया बच्चन में बनती नहीं है। हालांकि अब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों नहीं यह साफ कर दिया है कि उनका कोई भी तलाक नहीं होने वाला है। उनके बीच में सब कुछ ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications