ऐश्वर्या राय ने 'हिंदू जोड़ो यात्रा' के बीच बताया असली धर्म और जाति, सुनते रह गए पीएम नरेंद्र मोदी

Aishwarya Rai on Caste and Religion: ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने खुलकर इस वीडियो में बताया कि इस देश में कौन सा धर्म और जाति सही है।
मजेदार बात ये है कि ऐश का ये बयान तब सामने आया है जब देश में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा हिंदू जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। ऐश्वर्या राय इस दौरान आंध्र प्रदेश में मौजूद थीं।
पुट्टपर्थी में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलकर स्पीच दी और जाति धर्म के साथ साथ मानवता को लेकर जो कुछ भी कहा वो लोगों के दिलों को छू गया। इस दौरान पीएम मोदी उनको सुन रहे थे और बाद में ऐश ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।
यहां सिर्फ एक धर्म है..
ऐश्वर्या राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा इंसानियत और मानवता की बात की। ना तो उन्होने हिंदू धर्म को ऊपर बताया और ना ही मुस्लिम, सिख या ईसाई धर्म की बात की। उन्होने खुलकर कहा कि यहां सिर्फ एक धर्म और जाति है जो कि मानवता है और प्यार है। ऐश्वर्या राय बोलीं, ''यहां सिर्फ एक धर्म है, एक जाति है, इंसानियत का धर्म, यहां सिर्फ एक जाति है, प्यार की जाति, यहां सिर्फ एक भाषा है, दिल की भाषा और यहां सिर्फ एक भगवान है और वो सर्वव्यापी है। साईं राम जय हिंद।'' अभिनेत्री के इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों ने उनकी इस बात पर खुलकर तालियां पीटी हैं।
सनातन धर्म पर बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ऐश्वर्या राय पर बात कर रहे हैं और खुलकर सनातन पर बोल रहे हैं। एक ने लिखा, ''सनातन ही सत्य है या कुछ नहीं है।'' एक ने लिखा, ''बहुत कम लोगों में ऐसी बुद्धि होती है।'' एक ने लिखा, ''हां आप सही हैं लेकिन बचन मैम ये प्रेम की ये चीज बस ये हर जगह नहीं चलता है।'' एक ने लिखा, ''और कौन सा धर्म प्रेम करना सिखाता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











