..................... Aishwarya Rai to play a singer in Fanney Khan shoot begins on 22nd October - Hindi Filmibeat

फन्ने खान में कुछ ऐसा होगा ऐश्वर्या राय का किरदार..22 तारीख से शूटिंग शुरू

By Shweta

Recommended Video

Aishwarya Rai Bachchan CANCELS Fanney Khan First Day Shooting; Here's Why | FilmiBeat

ऐश्वर्या राय को फन्ने खान साइन किए काफी समय हो गया है। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव नजर आएंगे। ऐ दिल है मुश्किल के बाद ऐश्वर्या राय फन्ने खान में एक बार फिर खुद से कम उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करते नजर आएंगी।

अब आखिरकार ये पता चल गया है कि फिल्म में ऐश्वर्या राय का कैसा किरदार होगा। दरअसल ऐश्वर्या राय फिल्म में एक सिंगर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के शुरूआत में ही उनका गाना होगा जो बिल्कुल हिप हॉप क्रेजी किया रे जैसा होगा। इसके अलावा फिल्म में उनका और राजकुमार राव एक रोमांटिक ट्रैक भी होगा।

aishwarya-rai-to-play-singer-in-fanney-khan-shoot-begins-on-22nd-october

इस फिल्म की शूटिंग ऐश्वर्या राय 22 अक्टूबर से शुरू करेंगी। फिल्म की शूटिंग वो पहले भी शुरू कर चुकी थीं लेकिन ऐश्वर्या राय को कॉस्ट्यूम नहीं पसंद आने की वजह से शूटिंग कैंसिल हो गई थी और मालदीव से वेकेशन और अब दिपावली के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

ऐश्वर्या राय के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ ऐश को देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X