जल्द ही शाहरुख संग रोमांस करेंगी ऐश्वर्या राय
मुंबई। पिछले दो साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर चल रहीं ऐश्वर्या राय जल्द ही पर्दे पर लौटने वाली हैं। खास बात यह है कि वो अब शाहरुख खान के साथ एक रोमांटिक मूवी में आने वाली हैं। जी हां जल्द ही पर्दे पर आपको शाहरुख-ऐश्वर्या का रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म का नाम है हेप्पी न्यू ईयर, जिसकी निर्माता-निर्देशक फराह खान हैं। फराह की फिल्म में शाहरुख-ऐश्वर्या एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे।
इससे पहले यह जोड़ी फिल्म जोश और संजय लीला भंसाली की देवदास में दिखाई दी थी। हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद से अभी तक एक भी फिल्म नहीं की है। हालांकि 39 वर्षीय ऐश्वर्या राय की एक और फिल्म की चर्चा चल रही है, जिसमें वो 25 वर्षीय वरुण धवन के साथ रोमांस करने वाली हैं।
ऐश्वर्या ने अपनी अंतिम फिल्म रितिक रौशन के साथ गुजारिश की थी। उसके बाद से उन्हें फिल्म हीरोइन के लिये चुना गया था, लेकिन प्रेगनेंट होने की वजह से उन्होंने बीच में फिल्म छोड़ दी जिसे बाद में करीना कपूर ने किया।


Click it and Unblock the Notifications












