..................... Aishwarya Rai throwback video viral amid news of divorce, said I am looking forword for babies - Hindi Filmibeat

'मुझे बच्चे चाहिए..' Aishwarya Rai ने मीडिया से क्यों कही ये बात, तलाक की खबरों के बीच Video Viral!

aishwarya rai abhishek bachchan

Aishwarya Rai on Babies- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है और इसका एक और उदाहरण देखने को मिल रहा है।

दोनों के बीच किस तरह की खाई ने घर कर लिया है वो तब पता चला जब आराध्या के जन्मदिन पर बच्चन परिवार का कोई शख्स नहीं नजर आया। यहां तक की अभिषेक बच्चन ने भी बेटी के जन्मदिन पर जाना मुनासिब नहीं समझा।

लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय शादी और बच्चे पैदा करने को लेकर बातें करती दिख रही है। तलाक की खबरों के बीच इस वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है।

मैं बच्चों के लिए देख रही हूं

ये एक पुराना वीडियो है और इसमें ऐश्वर्या राय़ और अभिषेक बच्चन साथ में किसी प्रेस कॉंफ्रेंस में नजर आ रहे हैं। इस दौरान किसी ने ऐश्वर्या से पूछा, ''हम आशा करते हैं कि आप अपने बच्चों और शादी को नहीं खोएंगे।'' इस हसीने जो जवाब दिया वो काफी हैरान करने वाला है। ऐश ने कहा, ''मैं बच्चों के लिए देख रही हैं। मैं शादी एंजॉय कर रही हूं। अपने आपको इसमें खोने का कोई सवाल की पैदा नहीं होता।'' इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या बोले लोग

ये वीडियो उनकी शादी के बाद का ही है। एक यूजर ने लिखा, ''और फिर उसने उसे बर्बाद कर दिया।'' एक ने लिखा, ''वह हर स्थिति को बहुत खूबसूरती से संभाल सकती है।'' एक ने लिखा, ''वह असली आदमी है!! क्या आप कभी किसी अन्य व्यक्ति से मिले हैं जिसमें मिस वर्ल्ड को धोखा देने की हिम्मत थी??'' एक ने लिखा, ''वह हर इंटरव्यू का बहुत अच्छे से जवाब देती हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये थ्रोबैक वीडियो..

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X