ऐश्वर्या ने संभाली एबीसीएल
ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय फैमिली बैनर एबीसीएल को संभालने में लगी हैं। अमिताभ की एबीसीएल (अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) 'पा' फिल्म का निर्माण कर रही है। फिल्म 'पा' के प्रोड्यूसर अभिषेक बच्चन हैं। पर एबीसीएल की सारी जिम्मेदारी बच्चन परिवार की बहू और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या संभाल रही हैं।
ऐश्वर्या फिल्म 'पा' की मार्केटिंग के लिए कंपनी एबीसीएल की हेड के तौर पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। बच्चन परिवार को पूरा भरोसा है कि फिल्म 'पा' एबीसीएल को नाकामियों के अंधेरों से निकाल कर, नयी कामयाबी की ओर ले जाएगी।
'पा' के निर्देशक बालकृष्णन या बाल्की हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, १३ साल के ओरो के पिता बने हैं। ओरो की भूमिका खुद अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं। ओरो, प्रागेरिया का शिकार है।
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय बॉलीवुड bollywood


Click it and Unblock the Notifications