..................... कोरोना से जंग जीत कर लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस को कहा शुक्रिया | Aishwarya Rai thanks fans for all the prayers, as she returned from hospital after tested corona negative - Hindi Filmibeat

कोरोना से जंग जीत कर घर लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन- आराध्या, तस्वीर शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

लगभग एक हफ्ते तक अस्पताल में ट्रीटमेंट के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या दूसरे जांच में कोरोना निगेटिव पाए गए और अब अस्पताल से वापस घर आ चुके हैं। जहां अभिषेक बच्चन और बिग बी ने प्रार्थनाओं के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। वहीं, ऐश्वर्या ने भी एक प्यारी सी तस्वीर के लिए फैंस के प्रति प्यार और आभार प्रकट किया है।

ऐश्वर्या राय ने लिखा- आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। मेरी प्यारी आराध्या, अभिषेक, पा और मेरे लिए आपकी प्रार्थनाएं, चिंता, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इस प्यार के लिए मैं जिंदगी भर आभारी रहूंगी। भगवान हर किसी पर कृपा बनाएं रखें। आभार सबका.. दिल से .. सुरक्षित रहें, आप सभी से प्यार करें"

Aishwarya Rai

साथ ही ऐश ने अपनी और आराध्या की तस्वीर डाली है, जहां दोनों हाथ जोड़कर धन्यवाद करते दिख रहे हैं। बता दें, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं। इसकी जानकारी अभिषेक ने सोशल मीडिया पर दी थी।

गौरतलब है कि बच्चन परिवार 13 जुलाई को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था जिसके बाद से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X