रावण में तांडव नृत्य करेंगी ऐश्वर्या
फिल्म बंटी और बबली में कजरारे जैसे गाने पर अपने नृत्य से मस्त करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या आने वाली फिल्म रावण में तांडव नृत्य करने जा रहीं है। मणिरत्नम की इस फिल्म के लिए जाने माने शास्त्रीय नृत्य गुरू असतद देबू से ऐश्वर्या को प्रशिक्षण मिल रहा है।
इस नृत्य में कथक, बैलेट और समसामयिक नृत्य का सम्मिश्रण किया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, '' मणि चाहते थे कि एक ऐसा नृत्य फिल्माया जाए जिसमें जीवन और मृत्यु का समावेश हो। इसके लिए असतद देबू से बेहतर कोई और नृत्य गुरू हो ही नहीं सकता था।''
इस फिल्म में ऐश ने यह नृत्य दो बार किया है। गौरतलब हो कि फिल्म हिंदी और तमिल दो भाषाओं में बन रही है। हिंदी में अभिषेक बच्चन मुख्य अभिनेता है और तमिल में विक्रम। ऐश्वर्या को फिल्म की शुटिंग दो बार करनी पड़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications