एक तरफ आमिर वाली और दूसरी तरफ शाहरूख वाली, दोनों को किया REJECT - ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड के पुराने दिनों पर बात करते हुए बताया कि जब मैं मॉडलिंग कर रही थी तभी से लोग मेरे पीछे पड़ गए थे। धर्मेश दर्शन मुझे आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी में कास्ट करना चाहते थे।
दूसरी तरफ यश चोपड़ा मुझे शाहरूख खान के साथ मैंने तो मोहब्बत कर ली में साइन करना चाहते थे। बाद में वो फिल्म दिल तो पागल है कहलाई। लेकिन मैंने दोनों ही ऑफर रिजेक्ट किया।

मेरी कहानी थोड़ी अलग थी। मैं बाकी न्यूकमर की तरह अपनी फिल्म के हिट होने का इंतज़ार नहीं कर रही थी। मैंने एक साथ दो तीन फिल्में साइन की थी। सबसे पहले, मणिरत्नम की इरूवर रिलीज़ हुई।
वो फिल्म करते समय मेरे अंदर से आवाज़ आई थी कि यही मेरी अपनी जगह है। ऐश्वर्या ने इरूवर से ही डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में और प्यार हो गया से डेब्यू किया जिसके तुरंत बाद जीन्स, आ अब लौट चलें, हम दिल दे चुके सनम और ताल रिलीज़ हुई।
वैसे उनकी रिजेक्ट लिस्ट में सलमान से लेकर शाहरूख तक शामिल हैं -


Click it and Unblock the Notifications












