"मेरे साइन करते ही शुरू हो जाएगी अजय देवगन की बादशाहो"
आखिरकार ऐश्वर्या राय ने खुद ही अनाउंस कर दिया कि वो सालों बाद एक बार फिर अपनी सुपरहिट जोड़ी अजय देवगन के साथ वापस आ रही हैं। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा कि वो अजय देवगन की बादशाहो पर बातचीत कर रही हैं।
उन्हें फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है और जैसे ही वो डेट्स फाइनल कर देंगी फिल्म साइन कर लेंगी और एक आधिकारिक घोषणा भी कर देंगी।
[2017 में अजय देवगन करेंगे हंसी के दंगे]
तो आखिरकार मिलन लूथरिया की फिल्म अपनी ड्रीम टीम के साथ तैयार है। हालांकि बादशाहो काम तब रूका हुआ लगा जब फिल्म से पहले श्रुति हासन और फिर लीज़ा हेडन ने अपने कदम पीछे खींच लिए।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर को भी अप्रोच किया गया। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पास बादशाहो के लिए डेट्स नहीं बची थीं वहीं करीना कपूर की आदत है बिना सोचे समझे फिल्में रिजेक्ट कर देना। तो बादशाहो भी रिजेक्ट हो गई।
["अब वही अजय देवगन कहां से ले आऊं"]
लेकिन अब ऐश्वर्या राय और अजय देवगन काफी समय बाद एक साथ बड़े परदे पर कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं। जानिए बादशाहो की डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











