"आराध्या को लगा रणबीर उसके पापा हैं" - ऐश्वर्या राय बच्चन

हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन में जुटी ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या और रणबीर कपूर के बारे में एक राज़ खोला जिसे सुनकर सब हंस दिए।

ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री तो आजकल सबके लिए चर्चा का विषय बनी ही हुई है लेकिन अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या और रणबीर के बारे में भी कुछ बातें बताईं।

इन बातों को सुनकर सबके मुंह से क्यूट ही निकलेगा लेकिन रणबीर कपूर और आराध्या में इतनी बॉन्डिंग थी ये मानना थोड़ा मुश्किल लगता है, जिस तरह की बच्ची आराध्या हैं उस हिसाब से।

Aradhya bachchan ranbir kapoor

ऐश्वर्या राय ने बताया कि एक दिन सेट पर रणबीर अभिषेक की तरह जैकेट और टोपी पहने हुए थे। और उनकी दाढ़ी भी थी। तो आराध्या झट से जाकर उनसे चिपक गई और रणबीर कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाया। बस Awww कर के रह गया।
[#Scoop: सलमान और ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही ये अफवाह सच है!]

बाद में आराध्या को समझ आया कि ये पापा नहीं है इसलिए वो जब भी रणबीर से मिलती है उसे अपनी गलती याद आ जाती है और मुस्कुराने लगती है। दोनों के बीच दोस्ती भी इसी वजह से हो गई।

गौरतलब है कि हाल ही में ऐश्वर्या राय - रणबीर कपूर की कुछ नई तस्वीरें वायरल हुईं जिन्होंने थोड़ी कंट्रोवर्सी भी फैलाई।
[...तो इसलिए अब कुछ भी करने को तैयार हैं ऐश्वर्या राय]

वाकई इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि इसकी क्या ज़रूरत है। वो भी तब जब ऐश्वर्या राय ने आज तक केवल 4 - 5 फिल्मों में बोल्ड सीन दिए वो भी तब जब बहुत ज़रूरत थी।

रही फोटोशूट की बात, तो ऐश्वर्या राय ने आज तक किसी के भी साथ कोई भी हॉट या बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया है। और यही वजह है कि उनकी ये नई तस्वीरें चीख चीख कर रही हैं कि ऐश्वर्या राय अपने करियर को बचाने की आखिरी कोशिश कर रही हैं।

अब सवाल कई हैं। पहली बात तो ये कि ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ को मात्र 10 दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म पर फोकस होने के बजाय सबका ध्यान ऐश्वर्या और रणबीर के इस हॉट फोटोशूट पर है।

गलती ये भी नहीं है। गलत ये है कि इतना सब कुछ उस फिल्म के लिए जिसका पूरा हिस्सा भी ऐश्वर्या राय नहीं है। ऐसे में वाकई उनका ये हॉट फोटोशूट लोगों की भौंहे चढ़ाने के लिए काफी है।

एक बात तो आप मानिए चाहे ना मानिए लेकिन ऐ दिल है मुश्किल के लिए ऐश्वर्या राय ने खुद को वापस बॉलीवुड में कायम करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया है।

और इन तस्वीरों को देखकर वाकई आपको समझ में आ जाएगा कि बच्चन परिवार के ऐश्वर्या राय से खफा होने की जो भी अफवाहें थीं वो क्यों थीं।

इस बात में कोई शक नहीं कि इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर लग बेहद सेक्सी रहे हैं। और दोनों के साथ मौजूद है करण जौहर की फेवरिट चीज़ यानि कि काउच।

ऐश्वर्या राय ने अपने पूरे करियर में आज तक कोई बोल्ड या हॉट फोटोशूट किसी को एक्टर के साथ नहीं करवाया है सिवाय अभिषेक बच्चन के। वो भी शादी के बाद।

जहां तक बात रही शादी के पहले के फोटोशूट की तो ऐश्वर्या राय अगर बोल्डनेस के ज़रा भी करीब पहुंची थीं तो वो था अक्षय कुमार के साथ ये फोटोशूट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X